अमर उजाला
Thu, 31 October 2024
दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
पटाखे जलाने के दौरान आंखों को नुकसान से बचाना बहुत जरूरी है।
इसके लिए पटाखे जलाते समय हमेशा सुरक्षात्मक चश्मा पहनें। इससे आंखों को धूल, धुएं और चिंगारियों से बचाया जा सकता है।
पटाखे जलाते समय उससे उचित दूरी बनाकर रखें। फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखों को पास से न जलाएं।
पटाखों के धुएं से आंखों में जलन, लालिमा और अस्थायी धुंधलापन हो सकता है।
इस तरह की दिक्कतों में आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोएं।
आंखों के लिए पहले से डॉक्टर से सलाह लेकर कोई आई ड्रॉप्स रखें। इससे जलन-खुजली में आराम पाया जा सकता है।
आंखों में अगर ज्यादा दिक्कत महसूस हो तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।
त्योहारों में ऐसे रखें शुगर-ब्लड प्रेशर कंट्रोल