त्योहारों में ऐसे रखें शुगर-ब्लड प्रेशर कंट्रोल

अमर उजाला

Thu, 31 October 2024

Image Credit : Freepik.com

त्योहारों के दौरान खान-पान में गड़बड़ी के कारण शुगर-ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। 

Image Credit : Freepik.com

मीठे, तले-भुने और नमकीन खाद्य पदार्थ इन समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। इसके दुष्प्रभावों से कैसे बचें?

Image Credit : adobe stock

मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है। 

Image Credit : Freepik.com

सब्जियों के जूस या सूप में अदरक-लहसुन का उपयोग करें। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।

Image Credit : Freepik.com
ग्रीन-टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में सहायक है।
Image Credit : Freepik
एलोवेरा और आंवला जूस भी आपके लिए फायदेमंद है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से शुगर-ब्लड प्रेशर दोनों में लाभ मिलता है। 
Image Credit : Freepik.com
आहार में फाइबर वाली चीजों को अधिक शामिल करना चाहिए, ये शुगर कंट्रोल रखने में फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik.com

दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे भी आप शुगर-ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोक सकते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

त्योहारों के बाद इन ड्रिंक्स से जरूर करें बॉडी डिटॉक्स

Freepik.com
Read Now