अमर उजाला
Mon, 20 October 2025
दिवाली का त्योहार पटाखों के बिना अधूरा है। हालांकि पटाखे जलाते समय सावधानी जरूरी है।
भीड़भाड़ या बंद जगह में पटाखे जलाना खतरनाक हो सकता है। हमेशा खुली और हवादार जगह चुनें।
बच्चों को हमेशा बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने दें।
पटाखे जलाते समय मास्क और सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।
यदि पटाखों से जल जाएं तो बर्फ या टूथपेस्ट न लगाएं, केवल ठंडा पानी डालें और डॉक्टर को दिखाएं।
पटाखों के धुएं से अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए बचाव के लिए मास्क लगाएं।
सरकार द्वारा जारी फायरवर्क नियमों और समय सीमा का पालन करें, ताकि सभी की सुरक्षा बनी रहे।
सेहतमंद दिवाली के लिए जानिए 7 जरूरी बातें