अमर उजाला
Thu, 31 October 2024
दिवाली में मिठाइयां और पकवानों का विशेष महत्व होता है, लेकिन इससे शुगर बढ़ने का भी खतरा रहता है।
सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट-पिस्ता और इससे तैयार कम चीनी वाली मिठाइयां सीमित मात्रा में खा सकते हैं।
स्नैक्स में भुने हुए चने और मखाने खा सकते हैं। इससे शरीर को पौष्टिकता मिलती है और शुगर भी नहीं बढ़ता।
डायबिटीज रोगी सेब, पपीता और नाशपाती जैसे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सलाद खा सकते हैं।
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को सही रखते हैं। इसे भी आहार का हिस्सा बनाएं।
हरी सब्जियां आपके भोजन का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। ये फाइबर से भरपूर होती हैं और शुगर बढ़ने से रोकती हैं।
ग्रीन-टी या हर्बल टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं।
पटाखे से हाथ जल जाए तो तुरंत करें ये काम