अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक ये दोनों शब्द काफी चर्चा में रहे हैं।
ये दोनों हृदय की गंभीर समस्याएं हैं जिसे आमतौर पर एक ही मान लिया जाता है, पर इनमें काफी अंतर है।
हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज (रुकावट) आ जाता है और खून का प्रवाह रुक जाता है।
इससे सीने में दर्द, सांस फूलने, पसीना, कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं। ये धीरे-धीरे शुरू हो सकते हैं।
वहीं कार्डियक अरेस्ट दिल की इलेक्ट्रिकल सिस्टम की समस्या है जिसमें अचानक दिल की धड़कन बंद हो जाती है।
हार्ट अटैक दिल तक खून का बाधित होने जबकि कार्डियक अरेस्ट दिल की धड़कन अचानक बंद होने की समस्या है।
कई मर्जों की आसान दवा है अदरक