सभी महिलाएं ध्यान दें, स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

अमर उजाला

Tue, 11 March 2025

Image Credit : Freepik.com

महिलाओं के शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें पुरुषों से अलग होती हैं। इसलिए आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। 

Image Credit : Freepik.com

महिलाओं के आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकली, मेथी) जरूर होनी चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होती हैं।

Image Credit : Freepik.com

महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाने में इसके लाभ हैं।

Image Credit : Freepik.com

ड्राई फ्रूट्स और नट्स दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं, इसका नियमित सेवन जरूर करें।

Image Credit : Freepik.com

डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर) कैल्शियम और विटामिन-डी का प्रमुख स्रोत होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Image Credit : Freepik.com
रोज कम से कम दो फल (सेब, संतरा, अनार, केला) जरूर खाएं। इससे विटामिन-सी, आयरन और फाइबर की पूर्ति होती है।
Image Credit : Freepik.com

अच्छी डाइट के साथ भरपूर मात्रा में पानी पीना और नियमित व्यायाम करना भी बहुत जरूरी है।

Image Credit : Adobe Stock

मशरूम खाने के ये हैं बड़े फायदे

freepik.com
Read Now