अमर उजाला
Sun, 5 January 2025
ब्लड शुगर का बढ़ना सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। इसे कैसे कंट्रोल करें?
शुगर को नियंत्रित करने के लिए सही खानपान, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली का पालन जरूरी है।
स्वस्थ और पौष्टिक आहार अपनाएं। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को आहार में शामिल करें।
हरी सब्जियां, जामुन और नट्स के साथ विटामिन-सी से भरपूर चीजें आपके लिए फायदेमंद हैं।
नियमित व्यायाम करें। रोजाना 30-45 मिनट की शारीरिक गतिविधि शुगर को बढ़ने से रोकती है।
ब्लड शुगर की नियमित जांच करें, अगर आपको डायबिटीज है तो घर पर ही जांच की मशीन रखें।
हाइड्रेटेड रहना भी शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
इम्युनिटी सिस्टम की मजबूती के लिए करिए ये पांच उपाय