शुगर के मरीज को नहीं खाना चाहिए ये ड्राई फ्रूट्स

अमर उजाला

Sat, 5 July 2025

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खान-पान का सीधा असर ब्लड शुगर के लेवल पर पड़ता है।

Image Credit : Freepik.com

ऐसे में ड्राई फ्रूट्स को अक्सर स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

आइए ऐसे ही कुछ ड्राई फ्रुट्स के बारे में जानते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

किशमिश

अंगूर को सुखाकर बनाई जाने वाली किशमिश में पानी सूख जाने के कारण चीनी की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। इसलिए एक्सपर्ट्स शुगर के मरीज को किशमिश परहेज करने का सुझाव देते हैं।
Image Credit : Freepik.com

खजूर

भले ही खजूर में फाइबर और कुछ पोषक तत्व होते हैं, लेकिन ये डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ा सकता है।

 
Image Credit : freepik.com

अंजीर

अंजीर में भी खजूर और किशमिश की तरह प्राकृतिक शर्करा का स्तर काफी ज्यादा होता है। हालांकि इसमें फाइबर भी होता है, लेकिन इसकी मिठास ब्लड शुगर के प्रबंधन को मुश्किल बना सकती है। 

 
Image Credit : Freepik.com

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Freepik.com
Read Now