दिवाली में डायबिटीज के मरीज जरूर बरतें ये सावधानियां
अमर उजाला
Sun, 19 October 2025
Image Credit : Freepik.com
दिवाली का त्योहार मतलब ढेर सारी मिठाइयां और पकवान, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
Image Credit : Adobe stock
त्योहार के उत्साह में खान-पान पर नियंत्रण खोना ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
बाजार की चीनी वाली मिठाइयों से पूरी तरह परहेज करें। इसकी जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर वाली डायबिटीज-फ्रेंडली मिठाइयां खाएं, वह भी सीमित मात्रा में।
Image Credit : Adobe stock
तले-भुने से दूरी
समोसे, कचौरी जैसे तले-भुने स्नैक्स में ट्रांस फैट और मैदा ज्यादा होता है, जो वजन और ब्लड शुगर दोनों बढ़ाता है। इनकी जगह भुने हुए मेवे, रोस्टेड चना या कम तेल वाले पकवान खाएं।
Image Credit : Adobe stock
नियमित जांच
त्योहारों के दौरान भी अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहें। यदि आप मीठा खाते हैं, तो खाने के 2 घंटे बाद रीडिंग जरूर लें।
Image Credit : Freepik.com
दवा और कसरत
अपनी दवाएं या इंसुलिन समय पर लेना न भूलें। भले ही आप व्यस्त हों, रोजाना 30 मिनट की वॉक या हल्की कसरत जरूर करें।
Image Credit : Freepik.com
आप खूब पानी पी रहे हैं या नहीं? ऐसे कर सकते हैं पता