अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इसका खतरा हो सकता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद है। अमरूद खाना अच्छा विकल्प है।
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है इसे खाने से तेजी से शुगर बढ़ने का जोखिम नहीं रहता है।
अमरूद विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (लाइकोपीन और कैरोटेनॉयड्स) हृदय रोग और अन्य जटिलताओं को कम करते हैं।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी अमरूद खाना लाभकारी है। इसमें मौजूद पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
डायबिटीज की ये रही सबसे सस्ती 'देसी दवा'