अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है।
हाई ब्लड शुगर की समस्या आंखों, किडनी, हृदय पर भी असर डाल सकती है। इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दें।
सुबह के समय डायबिटीज के कुछ खास लक्षण दिखते हैं, इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
सुबह बार-बार पेशाब आना मधुमेह का संकेत हो सकता है। अतिरिक्त शुगर को हमारा शरीर बार-बार निकालने की कोशिश करता है।
अगर आपको सुबह उठते ही बहुत प्यास लगती है तो यह खून में शुगर के उच्च स्तर का लक्षण हो सकता है।
सुबह उठने के बाद भी थकान का एहसास होना भी डायबिटीज का सामान्य लक्षण है।
खून में शुगर का स्तर बढ़ने से आंखों की नसें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे आपको धुंधला दिखाई देने लगता है।
'हरी गोभी' इतनी फायदेमंद हो सकती है, सोच भी नहीं होगा आपने