आपको भी तो नहीं हो गया है डिप्रेशन? ऐसे जानें

अमर उजाला

Sun, 16 March 2025

Image Credit : Freepik.com
डिप्रेशन मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना और इलाज कराना जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com

डिप्रेशन के लक्षण शुरुआत में बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं पर कुछ संकेतों पर ध्यान देकर इसका पता लगाया जा सकता है। 

Image Credit : Freepik.com

लगातार उदासी या खालीपन महसूस होना इसका मुख्य लक्षण है। बिना किसी कारण के अक्सर मन भारी लगे तो सावधान हो जाइए।

Image Credit : freepik.com

जो चीजें पहले आनंद देती थीं वे अब बोझ लगने लगें। किसी भी चीज में दिलचस्पी न रहना भी डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com
डिप्रेशन के रोगियों को अक्सर थकान और ऊर्जा की कमी बनी रहती है।
Image Credit : Adobe stock photos

नींद न आना, रात में अक्सर नींद टूट जाना मेंटल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।

Image Credit : Freepik.com

नकारात्मक सोच और खुद को बेकार-दोषी मानना, आत्मविश्वास कम होना भी डिप्रेशन रोगियों में देखा जाने वाला लक्षण है। 

Image Credit : Freepik.com

खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आना डिप्रेशन का गंभीर संकेत हो सकता है। इन स्थितियों में डॉक्टर की मदद जरूर लें।

Image Credit : Adobe stock

आंतों में जमा गंदगी कैसे बाहर निकालें?

Adobe Stock
Read Now