अमर उजाला
Sun, 5 November 2023
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है।
इस तरह की दिक्कतों से बचाव के लिए स्वस्थ आहार का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है।
प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए मसालों और जड़ी-बूटियों का सेवन करें। हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी इसमें फायदेमंद है।
अनार में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो डेंगू के बाद आवश्यक ब्लड प्लेटलेट काउंट बनाए रखने में लाभप्रद है।
ब्रोकली का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है। ये विटामिन के का स्रोत है जो प्लेटलेट बढ़ाने के लिए जरूरी है।
क्या गले के दर्द में गर्म पानी फायदेमंद है?