अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों डेंगू बुखार के मामले बढ़ते रिपोर्ट किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
डेंगू में शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है और कैफीन एक मूत्रवर्धक है। इसलिए ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहिए।
डेंगू बुखार के दौरान आपको नरम, हल्का आहार लेना चाहिए और ज्यादा मसालेदार-चटपटी चीजों से परहेज करना चाहिए।
शराब, निर्जलीकरण को बढ़ावा देता है, इसलिए डेंगू के रोगियों को शराब या धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विटामिन डी की कमी के हैं शिकार? इन उपायों से पा सकते हैं लाभ