अमर उजाला
Fri, 8 September 2023
लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा कुछ अध्ययनों में कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों के कारण भी हृदय पर नकारात्मक असर देखा गया है।
डैश डाइट प्लान को लेकर 500 प्रतिभागियों पर आठ सप्ताह तक किए गए अध्ययन में पाया गया है कि यह आपके हृदय के लिए काफी लाभकारी है।
डैश डाइट के माध्यम से अधिक फल और सब्जियों के सेवन के साथ आहार में कुछ अन्य चीजों को शामिल करने से रक्तचाप को काफी सुधार आया।
आठ सप्ताह के बाद, डैश डाइट ने हृदय पर तनाव और हृदय की मांसपेशियों में इंजरी के जोखिमों को भी काफी कम कर दिया।
डैश डाइट प्लान को पहले के अध्ययनों में भी शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है।
नींद की समस्या से पाना है राहत तो ऐसे बढ़ाएं स्लीप हार्मोन