दलिया या ओट्स नाश्ते के लिए कौन-सा है अच्छा विकल्प?

अमर उजाला

Mon, 1 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

नाश्ते के लिए दलिया और ओट्स दोनों ही बहुत अच्छे और सेहतमंद विकल्प हैं। ये दोनों ही साबुत अनाज हैं और इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, इनमें कुछ अंतर भी हैं जो इन्हें अलग-अलग जरूरतों के लिए बेहतर बनाते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

दलिया

दलिया गेहूं को तोड़कर बनाया जाता है। यह एक बेहतरीन भारतीय पारंपरिक नाश्ता है। दलिया में मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Image Credit : Adobe stock

दलिया में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। दलिया ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। 
 

Image Credit : Adobe stock

ओट्स

ओट्स पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय नाश्ता है। इसे जई नामक अनाज से बनाया जाता है। 
Image Credit : Adobe Stock

ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image Credit : Adobe Stock

कौन-सा है बेहतर?

दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अगर आप पाचन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो दलिया एक बेहतरीन विकल्प है।
Image Credit : Freepik

वहीं अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं या ज्यादा प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो ओट्स ज्यादा फायदेमंद है। आप चाहें तो दोनों को अपनी डाइट में शामिल करके एक दिन अलटरनेट करके दोनों के फायदे उठा सकते हैं।

Image Credit : Freepik

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

Freepik.com
Read Now