अमर उजाला
Sun, 2 February 2025
अच्छी सेहत के लिए रोजाना दूध का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसे सुपरडाइट के रूप में जाना जाता है।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनकी हमें रोजाना आवश्यकता होती है।
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखता है।
दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और वसा शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे थकान-कमजोरी दूर होती है।
दूध पीने से इम्युनिटी में भी सुधार होता है, क्योंकि ये विटामिन ए, बी12, जिंक और सेलेनियम का भी अच्छा स्रोत है।
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
शरीर से सारा आयरन चूस लेंगी आपकी ये आदतें, हो जाइए सावधान