अमर उजाला
Mon, 7 July 2025
हमारे घरों में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, ये पत्तियां सेहत का खजाना हैं।
करी पत्ता पेट की सफाई करता है और कब्ज-गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद है। यह इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाता है।
इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों की जड़ें मजबूत करते हैं और सफेदी से बचाते हैं।
करी पत्ता शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
यह फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
अरवी के इन फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को है मालूम