अमर उजाला
Thu, 7 May 2026
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है, ऐसे में लोग अक्सर दही और छाछ को अपनी डाइट में शामिल करते हैं
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मी में दही ज्यादा बेहतर है या छाछ? यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
छाछ दही से बनी होती है लेकिन यह ज्यादा हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह शरीर को तुरंत हाइड्रेशन और ठंडक देती है।
अगर आपको भारी भोजन के बाद पेट भारी महसूस होता है तो छाछ बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आपको पाचन सुधारना है और पेट की सेहत ठीक रखनी है तो दही फायदेमंद है।
दिन में छाछ पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है जबकि दही को दोपहर के भोजन के साथ लिया जा सकता है।
बस ध्यान रखें कि ज्यादा ठंडी दही या छाछ का सेवन सर्दी-खांसी या गले की समस्या पैदा कर सकता है, इसलिए इन्हें सामान्य तापमान पर ही लेना चाहिए।
तो बस अपनी जरूरत के हिसाब से इसका सेवन करें और पूरा लाभ पाएं
गर्मी के मौसम में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें