अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
गर्मियों में खान-पान को ठीक रखना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। आहार में दही को जरूर शामिल करें।
दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, विशेषतौर पर गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें।
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है, जिससे शरीर की गर्मी को नियंत्रित किया जा सकता है।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
दही में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण ये मांसपेशियों-हड्डियों की मजबूती और रिकवरी में मदद करता है।
लो कैलोरी और हाई प्रोटीन वाला होने के कारण इसका सेवन वजन कम करने में मदद करता है।
वेट लॉस करना हो या हो पाचन की दिक्कत, खाएं ये सब्जी