अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
नियमित रूप से खाली पेट जीरे का पानी पीना पेट की समस्याओं में बहुत लाभकारी हो सकता है।
जीरे का पानी पाचन में सुधार करता है और कब्ज-अपच की दिक्कतें भी दूर करता है।
जिन लोगों को पेट फूलने या गैस की समस्या होती है उन्हें जीरे के पानी से फायदा मिल सकता है।
जीरा में कैलोरी कम होती है, इससे वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है।
मेटाबॉलिज्म और फैट बर्न को बढ़ावा देने में भी जीरा का पानी पीने के लाभ हैं।
गर्मियों में प्याज खाने के अनेकों फायदे