गाय या भैंस, किसका दूध हड्डियों को ज्यादा मजबूती देता है?

अमर उजाला

Sat, 18 October 2025

Image Credit : adobe

दूध को हमेशा से हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी माना गया है, लेकिन जब बात गाय और भैंस के दूध में से बेहतर चुनने की आती है, तो जवाब उनके पोषण तत्वों की मात्रा पर निर्भर करता है।

Image Credit : adobe stock

आइए एक-एक करके उसके पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं। सामान्य तौर पर भैंस का दूध हड्डियों को ज्यादा मजबूती देने में बेहतर माना जाता है। इसके दो मुख्य कारण हैं-

Image Credit : instagram

कैल्शियम की अधिक मात्रा

भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। कैल्शियम वह खनिज है जो हड्डियों के निर्माण और रखरखाव के लिए सबसे जरूरी है।
Image Credit : Adobe Stock

फॉस्फोरस की अधिकता

भैंस के दूध में फॉस्फोरस भी अधिक होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों और दांतों की संरचना को मजबूत बनाता है।
Image Credit : adobe

गाय के दूध का महत्व

हालांकि भैंस के दूध में कैल्शियम ज्यादा होता है, लेकिन गाय का दूध भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें भैंस के दूध की तुलना में वसा और कैलोरी कम होती है, और यह पचाने में आसान होता है।
Image Credit : adobe stock

हड्डियों की अधिकतम मजबूती के लिए भैंस का दूध एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दोनों ही दूध विटामिन D और कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। आप अपनी जरूरत तथा पाचन क्षमता के अनुसार किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से क्या होता है?

Adobe stock
Read Now