अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी होना आम है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं?
बार-बार खांसी आने से गले में सूजन और दर्द हो सकता है। इस स्थिति से कैसे आराम पाएं?
एक चम्मच शहद हल्के गर्म पानी या अदरक की चाय में मिलाकर पिएं। शहद गले की परत पर कोटिंग करके आराम पहुंचाता है।
अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसे उबालकर चाय की तरह पीने से खांसी में आराम मिलता है।
तुलसी के पत्ते चबाएं या इसका काढ़ा पिएं। तुलसी एंटीबैक्टीरियल होती है, जो गले की समस्याओं में फायदेमंद है।
मुंह में लौंग रखकर धीरे-धीरे चूसें। इसमें मौजूद युजेनॉल कंपाउंड गले की सूजन को कम करता है।
दिनचर्या की ये गलत आदतें बढ़ा सकती हैं कब्ज की समस्या