खांसी आते-आते गले में हो गया है दर्द, बिना दवा के कैसे पाएं आराम?

अमर उजाला

Thu, 17 July 2025

Image Credit : Adobe Stock

मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी होना आम है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं?

Image Credit : Freepik.com

बार-बार खांसी आने से गले में सूजन और दर्द हो सकता है। इस स्थिति से कैसे आराम पाएं?

Image Credit : Adobe Stock
गुनगुने पानी से गरारे करना फायदेमंद है। पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले की सूजन और जलन कम होती है।
Image Credit : freepik.com

एक चम्मच शहद हल्के गर्म पानी या अदरक की चाय में मिलाकर पिएं। शहद गले की परत पर कोटिंग करके आराम पहुंचाता है।

Image Credit : Adobe stock

अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसे उबालकर चाय की तरह पीने से खांसी में आराम मिलता है।

Image Credit : Freepik.com

तुलसी के पत्ते चबाएं या इसका काढ़ा पिएं। तुलसी एंटीबैक्टीरियल होती है, जो गले की समस्याओं में फायदेमंद है।

Image Credit : Adobe stock

हल्दी वाले दूध का सेवन एंटीसेप्टिक का काम करता है। इससे गले में संक्रमण और सूजन कम होती है।
Image Credit : freepik.com

मुंह में लौंग रखकर धीरे-धीरे चूसें। इसमें मौजूद युजेनॉल कंपाउंड गले की सूजन को कम करता है।

Image Credit : freepik.com

दिनचर्या की ये गलत आदतें बढ़ा सकती हैं कब्ज की समस्या

Freepik.com
Read Now