अचार आपके स्वाद को जितना ज्यादा बढ़ाता है, सेहत को उतना ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकता है,आइए जानते हैं कि लंबे समय तक लगातार अचार खाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं
Image Credit : istock
कोलेस्ट्रॉल
अचार को लंबे समय तक नमी से बचाने के लिए इसमें ज्यादा तेल डाला जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है
Image Credit : pexels
सूजन
अचार को तैयार करने और इसको लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें जिन प्रिसजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके सेवन से शरीर में सूजन की दिक्कत हो सकती है
Image Credit : istock
एसिडिटी और अल्सर
सिरके का इस्तेमाल भी कई तरह के अचार में किया जाता है, इसके लंबे समय तक लगातार सेवन से आपको एसिडिटी और अल्सर होने का खतरा बना रहता है
Image Credit : istock
हाई ब्लड प्रेशर
किसी भी तरह के अचार में नमक का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है, इसके लगातार सेवन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है