मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
Image Credit : Freepik.com
मोरिंगा जिसे 'सहजन' भी कहा जाता है, पोषक तत्वों का एक पावर हाउस है।
Image Credit : Freepik.com
सहजन के पेड़ के पत्ते को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है, जिसे मोरिंगा पाउडर कहते हैं।
Image Credit : Freepik.com
रोज सुबह खाली पेट या गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच मोरिंगा पाउडर का सेवन करना आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।
Image Credit : freepik
पोषक तत्वों से भरपूर
मोरिंगा पाउडर में विटामिन, मिनरल, और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह पालक से कई गुना ज्यादा आयरन और संतरे से ज्यादा विटामिन सी प्रदान करता है, जो इसे एक संपूर्ण आहार बनाता है।
Image Credit : freepik
वजन घटाने में सहायक
मोरिंगा पाउडर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
Image Credit : Freepik.com
ब्लड शुगर को करे नियंत्रित
कई अध्ययनों से पता चला है कि मोरिंगा पाउडर ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है। यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है और डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।
Image Credit : Freepik.com
क्या है पैनिक अटैक जिसमें हार्ट अटैक जैसे होते हैं लक्षण?