दिनचर्या की इन गलत आदतों की वजह से होती है कब्ज की समस्या

अमर उजाला

Wed, 25 June 2025

Image Credit : Freepik.com

कब्ज एक आम पाचन समस्या है, जो अनियमित दिनचर्या और गलत आदतों के कारण होती है। 

Image Credit : Adobe stock

कब्ज अगर लंबे समय तक रह जाए तो ये दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

Image Credit : Adobe Stock

आइए जानते हैं कि दिनचर्या की कौन-सी गलत आदतों की वजह से कब्ज की समस्या होती है।

Image Credit : Freepik.com

कम पानी पीना

पर्याप्त पानी न पीना कब्ज का प्रमुख कारण है। पानी की कमी से मल कठोर हो जाता है, जिससे मल त्याग में कठिनाई होती है। विषेशज्ञों के अनुसार, रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com

फाइबर की कमी

आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और दालें, कम खाने से कब्ज होता है। प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड फाइबर की कमी पैदा करते हैं, जिससे आंतों की गतिशीलता कम हो जाती है।
Image Credit : Freepik.com

शारीरिक निष्क्रियता

लंबे समय तक बैठे रहना या व्यायाम न करना आंतों की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। नियमित शारीरिक गतिविधि, जैसे 30 मिनट की सैर या योग, पाचन को बेहतर बनाती है। सुस्त जीवनशैली कब्ज को बढ़ावा देती है।
Image Credit : Freepik.com

अनियमित खानपान और नींद

अनियमित भोजन का समय और देर रात तक जागना पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। रात में भारी भोजन या कम नींद लेने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ती है।

 
Image Credit : Freepik.com

रोज सुबह स्प्राउट्स खाने से मिलते हैं ये चार बड़े फायदे

Freepik
Read Now