अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
कब्ज-गैस की दिक्कत होना बहुत आम समस्या है। गड़बड़ खान-पान को इसका प्रमुख कारण माना जाता है।
अगर आप भी गैस की दिक्कत से परेशान हैं तो खाली पेट गरम पानी के साथ अजवाइन खाना शुरू कर दें।
अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक पाया जाता है, जो पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ावा देता है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है।
गैस-अपच की समस्या दूर करने, पेट फूलने और भारीपन की दिक्कतों में भी ये बहुत लाभप्रद है।
अजवाइन का सेवन भूख बढ़ाने में मदद करता है, जिससे भोजन के प्रति रुचि बढ़ती है और पोषण की कमी दूर होती है।
इन सीड्स में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट दर्द और ऐंठन में राहत प्रदान करते हैं।
खाने के बाद फल खाना चाहिए या नहीं?