अमर उजाला
Mon, 8 September 2025
हमारे घरों में कई औषधियों का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता रहा है।
लौंग और काली मिर्च अपने औषधीय गुणों और इससे होने वाले फायदों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
वहीं काली मिर्च में विटामिन सी और पाइपरीन होता है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
पेट में गैस-अपच और उल्टी की समस्या दूर करने में भी लौंग फायदेमंद पाया गया है।
लौंग का तेल दांत दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए भी उपयोगी है।
काली मिर्च इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।
हाई शुगर से परेशान लोगों के लिए सबसे कारगर उपाय