अमर उजाला
Tue, 17 September 2024
हमारे किचन में कई प्रभावी औषधियों का मसाले के रूप में उपयोग किया जाता रहा है।
दालचीनी ऐसा ही एक मसाला है जिसके सेवन से कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।
दालचीनी के एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
पाचन को बेहतर बनाने, गैस-अपच और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में भी दालचीनी के लाभ हैं।
चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें