अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
शुगर बढ़ना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। इसका आंखों-किडनी पर असर हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शुगर कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं। कुछ मसाले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज में काली मिर्च और दालचीनी खाना लाभकारी है। इससे शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।
काली मिर्च में पाइपरिन नामक यौगिक होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि काली मिर्च का अर्क लेने वाले चूहों में ब्लड शुगर का स्तर काफी कंट्रोल में था।
डायबिटीज के रोगियों में पाचन समस्याएं अधिक होती हैं और काली मिर्च इनका समाधान करती है।
दालचीनी भी शुगर के रोगियों की समस्याओं को काफी बेहतर तरीके से कम कर सकती है।
ये 6 काम कर लें तो कई बीमारियों का कम हो जाएगा खतरा