अमर उजाला
Thu, 12 September 2024
अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो चिया सीड्स से भी ये लाभ पा सकते हैं। ये बीज आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
चिया सीड्स में भी कैल्शियम पाया जाता है। 100 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 631 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
इसके अलावा ये विटामिन-डी का भी स्रोत हैं जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने के लिए जरूरी है।
हड्डियों के लिए कैल्शियम के साथ-साथ फॉस्फोरस भी जरूरी है। इन बीजों में फॉस्फोरस भी होता है।
हड्डियों के घनत्व, इसे मजबूत बनाने और फ्रैक्चर से बचाने के लिए भी चिया सीड्स लाभदायक हैं।
इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।
मंकीपॉक्स में क्या लक्षण होते हैं? जरूर जानिए