अमर उजाला
Tue, 15 April 2025
अच्छी सेहत के लिए खान-पान में पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करें। कुछ सीड्स आपको विशेष लाभ दे सकते हैं।
चिया और अलसी के बीज के सेवन की आदत बनाइए। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं।
चिया और अलसी के बीज सुपरफूड माने जाते हैं। दोनों ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं।
ओमेगा-3 को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है और ये सूजन कम करने में सहायक है।
चिया और अलसी दोनों में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।
शुगर को कंट्रोल रखने में ये लाभकारी है। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।
अलसी के बीज में लिगनन होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।
चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
जंक-फास्ट फूड्स खाते हैं तो जान लीजिए ये बातें