छठ पूजा के प्रसाद का सेहत से गहरा नाता है

अमर उजाला

Mon, 8 November 2021

Image Credit : istock

ठेकुआ

सूप में रखे गए सबसे खास प्रसाद ठेकुए को ठंड के मौसम में मनाए जाने वाले इस पर्व में सेहत ठीक रखने के लिए आटे के साथ गुड़ मिलाकर बनाया जाता है
Image Credit : istock

नारियल

छठ के सूप में नारियल को रखने के पीछे कहा जाता है कि मौसम में बदलाव के कारण होने वाले सर्दी जुकाम की समस्या से नारियल हमें बचाने में मदद करता है. 
Image Credit : istock

डाभ नींबू

एक खास तरह का दिखने में बड़ा और बाहर से पीला व अंदर से लाल नींबू कई रोगों से दूर रखता है. डाभ नींबू हमें बदलते मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है

Image Credit : social media

चावल के लड्डू

छठ की पूजा में विशेष चावल के लड्डू तैयार किए जाते हैं जो धान की कई परतों से तैयार होते हैं और इस दौरान चावलों की नई फसल को लड्डू के रूप में चढ़ाने की परंपरा है
 
Image Credit : social media

केले

छठ पर्व बच्चों की सलामती के लिए होता है और सर्दियों के मौसम में बच्चों में गैस की समस्या होने के कारण ही प्रसाद में केले को शामिल किया जाता है
 

Image Credit : istock

गन्ना

अर्घ्य देते समय पूजा की सामग्री में गन्ने का होना जरूरी है, मान्यता है कि सूर्य की कृपा से ही फसल होती है और इसलिए छठ में सूर्य को सबसे पहले नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है
Image Credit : istock

सुबह उठकर ये ड्रिंक पीती हैं शिल्पा शेट्टी

instagram
Read Now