महिलाओं में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, कैसे करें बचाव?

अमर उजाला

Mon, 13 January 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।
Image Credit : Freepik.com

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के कारण होने वाला ये कैंसर जानलेवा हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। एचपीवी वैक्सीन से इस संक्रमण को रोका जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

9 से 26 वर्ष की आयु में वैक्सीन सबसे प्रभावी होती है। टीकाकरण को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

Image Credit : Freepik.com

हेल्थ चेकअप में पैप स्मीयर टेस्ट को भी शामिल करें। इसकी मदद से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 21 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को हर 3 साल में यह टेस्ट कराना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

सुरक्षित यौन संबंध, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पीजिए ये चीज, मिलेंगे गजब के फायदे

Freepik.com
Read Now