अमर उजाला
Mon, 27 January 2025
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के कारण होने वाला ये कैंसर जानलेवा हो सकता है।
एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। एचपीवी वैक्सीन से इस संक्रमण को रोका जा सकता है।
9 से 26 वर्ष की आयु में वैक्सीन सबसे प्रभावी होती है। टीकाकरण को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
हेल्थ चेकअप में पैप स्मीयर टेस्ट को भी शामिल करें। इसकी मदद से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 21 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को हर 3 साल में यह टेस्ट कराना चाहिए।
सुरक्षित यौन संबंध, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
बीपी और शुगर दोनों को कंट्रोल रखने के लिए खाइए ये सीड्स