अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है जिसके कारण हर साल लाखों मौतें होती हैं।
सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है।
एचपीवी वैक्सीन इस वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है।
9-14 वर्ष की लड़कियों को डॉक्टर की सलाह पर ये टीका जरूर लगवाना चाहिए।
अध्ययनों से पता चलता है कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के मामलों को 87% तक कम कर सकती है।
हेल्थ चेकअप में पैप स्मीयर टेस्ट की मदद से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है।
ये आदतें पाचन तंत्र का कर देंगी सत्यानाश, तुरंत बना लें दूरी