अमर उजाला
Sat, 6 January 2024
अदरक-हल्दी के पेय का सेवन करें। इसमें प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को उत्तेजित करने वाले शक्तिशाली एंटीइंफ्लामेटरी-एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
अदरक को कद्दूकस करके 5 मिनट तक पानी में उबलने दें। इसे छान कर उसमें हल्दी, शहद और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।
खट्टे फलों के जूस विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में लाभकारी हैं।
चुकंदर-गाजर का जूस विटामिन ए और सी, आयरन-एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है, जो इम्युनिटी को मजबूती देने में फायदेमंद है।
शरीर को कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा देने में हर्बल टी का सेवन करना भी विशेष लाभप्रद हो सकता है।
Paleo Diet: जानिए क्या हैं इस डाइट प्लान के फायदे