अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
नट्स को आहार का हिस्सा बनाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। काजू खाने के कई फायदे होते हैं।
रोज काजू खाने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। ये हार्ट से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक में फायदेमंद है।
काजू में हेल्दी फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखकर दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
काजू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना आसान हो सकता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए भी काजू खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।
काजू विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है जिससे दिमागी कार्यक्षमता और याददाश्त बेहतर बनती है।
वजन को नियंत्रित रखने का प्रयास कर रहे हैं तो भी ये लाभकारी है क्योंकि काजू में प्रोटीन और फाइबर अधिक होता है।
काजू जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
ये 6 काम कर लिए तो बुढ़ापे तक फेफड़े रहेंगे हेल्दी