अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
शरीर को स्वस्थ रखना है तो रोजाना नट्स और सीड्स के सेवन की आदत जरूर बनाएं।
रोज पांच बादाम और पांच काजू खाना आपके लिए पर्याप्त है। इससे कई फायदे हो सकते हैं।
बादाम में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो याददाश्त और दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
वहीं काजू जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है।
दोनों ही मेवों में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करके हृदय रोगों से बचाते हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी बादाम और काजू खाना बहुत लाभकारी है।
बादाम को कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
सर्दियों वाली ये सब्जियां डायबिटीज में हैं फायदेमंद