अमर उजाला
Sat, 15 November 2025
पेट की ऐंठन अपच, गैस या आंतों की सूजन के कारण होने वाली एक तकलीफदेह समस्या है।
इस दर्द और बेचैनी से राहत पाने के लिए गाजर का जूस एक शानदार प्राकृतिक उपचार हो सकता है।
गाजर का जूस फाइबर और आवश्यक खनिजों से भरपूर होता है, लेकिन इसका मुख्य लाभ इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण हैं।
इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स आंतों की परत पर होने वाली सूजन को शांत करने में मदद करते हैं, जो अक्सर ऐंठन का कारण बनती है।
यह जूस पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छ विकल्प है और पेट की अंदरूनी लाइनिंग को आराम पहुंचाता है।
हल्के दस्त या गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण होने वाली ऐंठन में गाजर का जूस शरीर को आवश्यक तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है।
गाजर का जूस पीने से आंतों को पोषण मिलता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता सुधरती है और मरोड़ या ऐंठन धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
फैटी लिवर के मरीजों के लिए 'वरदान' हैं ये चार सब्जियां