अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
इलायची एक सुगंधित मसाला है। ये न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचा सकती है।
इलायची में कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र से लेकर हृदय स्वास्थ्य तक लाभ पहुंचाते हैं।
इलायची गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मदद करती है।
इसमें मौजूद कार्मिनेटिव गुण पाचन प्रक्रिया को सुधारते हैं और पेट की जलन को कम करते हैं।
खाना खाने के बाद एक या दो इलायची चबाने से पाचन तो ठीक रहता है साथ ही ये सांसों को ताजा रखने में भी लाभकारी है।
इलायची में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखते हैं।
इलायची मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद मिलती है।
खाने में कितना तेल डालना सेहत के लिए ठीक है?