क्या डायबिटीज में चावल नहीं खाना चाहिए?

अमर उजाला

Sat, 11 October 2025

Image Credit : Adobe stock

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या उन्हें चावल से परहेज करना चाहिए?

Image Credit : Freepik.com

चावल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसका सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है। क्या इसे पूरी तरह छोड़ना जरूरी है?

Image Credit : Freepik.com

सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे यह तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com

एक बार में ज्यादा चावल खाना ग्लूकोज स्पाइक कर सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में खाएं।

Image Credit : Freepik.com

दाल, पनीर या सब्जियों के साथ चावल खाने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।

Image Credit : Freepik.com

रोज सफेद चावल खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ सकता है। इसलिए एक दिन छोड़कर इसका सेवन किया जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

सफेद चावल की जगह पर ब्राउन राइस खाना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

Image Credit : Adobe Stock
डॉक्टर कहते हैं, हर व्यक्ति की शुगर प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit : Adobe stock

वायु प्रदूषण का शरीर पर क्या-क्या असर होता है?

Freepik.com
Read Now