अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
नारियल पानी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति में सहायक है।
पर क्या सर्दियों में भी इसका सेवन कर सकते हैं? विशेषज्ञ कहते हैं, हां सर्दियों में भी नारियल पानी पीना सुरक्षित है।
सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में रसायनों और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं दूर करने में भी ये फायदेमंद है। नारियल पानी पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट साफ करता है।
सर्दियों में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। नारियल पानी त्वचा को भीतर से हाइड्रेट करके नमी प्रदान करता है।
इस साग से आयरन-कैल्शियम सबकी हो जाएगी पूर्ति, जरूर खाएं