क्या पतले लोगों को भी हो सकती है फैटी लिवर की समस्या? फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है, जिसमें लिवर के ऊपर अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है। अक्सर कुछ लोगों का सवाल होता है कि क्या यह समस्या पतले लोगों को भी हो सकती है। इसका जवाब है हां। यह एक आम गलतफहमी है कि फैटी लिवर की समस्या केवल अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त लोगों को ही होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक सामान्य वजन या पतले लोगों को भी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। इसे अक्सर लीन NAFLD कहा जाता है। लीन NAFLD का कारण आमतौर पर अत्यधिक वजन नहीं होता, बल्कि खराब मेटाबॉलिज्म और जीवनशैली की गलतियां होती हैं। इसलिए, पतले लोगों को भी अपनी डाइट और शुगर इनटेक पर नियंत्रण रखना और नियमित रूप से ब्लड शुगर तथा लिवर एंजाइम की जांच कराते रहना बहुत जरूरी है। Health Tips