अमर उजाला
Thu, 25 September 2025
कम पानी पीना यानी डिहाइड्रेशन का सेहत पर सीधा असर होता है।
ये आदत ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ा सकती है। कहीं आप भी तो कम पानी नहीं पीते हैं?
शरीर में पानी कम होने से खून का गाढ़ापन बढ़ने लगता है, जिससे दिल को रक्त पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
दिल को अतिरिक्त मेहनत करने की स्थिति में आपका ब्लड प्रेशर भी असंतुलित हो सकता है।
पानी कम पीने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का भी खतरा रहता है, जिससे नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्लड प्रेशर ऊपर जाता है।
स्वस्थ वयस्क को दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
प्लांट बेस्ड डाइट के क्या-क्या फायदे हैं?