अमर उजाला
Fri, 5 September 2025
अक्सर हम सोचते हैं कि डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मी के मौसम में होता है, लेकिन यह एक गलत धारणा है।
मानसून के मौसम में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है।
बारिश और ठंडे मौसम के कारण हमें प्यास कम लगती है और हम कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म चाय, कॉफी या तले-भुने पकवान खाते हैं, जो शरीर में पानी की मात्रा को कम कर सकते हैं।
डिहाइड्रेशन के लक्षणों में थकान, सिरदर्द, गहरे रंग का पेशाब और होंठों का सूखना शामिल हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसलिए हर इंसान को रोज 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
रोज सुबह एक केला खाने से शरीर में होते हैं ये सकारात्मक बदलाव