इन 'सस्ती चीजों' में भी होती है कैल्शियम की भरपूर मात्रा

अमर उजाला

Sat, 17 February 2024

Image Credit : iStock
कैल्शियम शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। हड्डियों, दांतों को मजबूती देने में इस पोषक तत्व की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
Image Credit : iStock

वयस्कों के लिए प्रतिदिन 1300 मिलीग्रा. कैल्शियम की सलाह दी जाती है। आहार में कुछ चीजें इसका अच्छा स्रोत हैं।

Image Credit : istock

दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम के स्रोत हो सकते हैं। इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।

Image Credit : iStock

कुछ पत्तेदार सब्जियां-साग जैसे कि सरसों में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा हो सकती है।

Image Credit : istock

तिल में भी कैल्शियम होता है। सफेद और काले दोनों प्रकार के तिल को लाभकारी माना जाता है।

Image Credit : pexels
मछलियों को सुपरफूड कहा जाता है, इसमें अन्य पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम की भी मात्रा होती है।
Image Credit : Pixabay

सीड्स को पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। खसखस, तिल, अजवाइन और चिया सीड्स से कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

Image Credit : iStock

कोलेस्ट्रॉल के लिए 'वैक्यूम क्लीनर' जैसी हैं ये चीजें, बनाएं आहार का हिस्सा

istock
Read Now