ब्राउन या व्हाइट, डायबिटीज मरीजों के लिए कौन-सा चावल है बेस्ट?

अमर उजाला

Fri, 16 January 2026

Image Credit : Freepik

अक्सर डायबिटीज के मरीज असमंजस में रहते हैं कि सफेद चावल और ब्राउन राइस में से कौन सा उनकी सेहत के लिए बेहतर है। 

Image Credit : freepik.com

विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सीधा संबंध चावल के ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और इसमें मौजूद फाइबर से है।

Image Credit : freepik.com

ब्राउन राइस क्यों है बेहतर?

सफेद चावल का GI लगभग 70-75 होता है, जबकि ब्राउन राइस का GI लगभग 50-55 होता है, इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए ब्राउन राइस अधिक फायदेमंद होता है।
Image Credit : freepik.com

कम GI वाले खाद्य पदार्थ रक्त में शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज में सुरक्षित है। ब्राउन राइस एक 'होल ग्रेन' है जिसमें चोकर और अंकुर मौजूद होते हैं।

Image Credit : freepik.com

सफेद चावल के साथ समस्या

सफेद चावल को रिफाइन किया जाता है, जिससे उसका फाइबर और पोषण निकल जाता है।
Image Credit : Freepik.com

यह शरीर में जाकर बहुत जल्दी ग्लूकोज में बदल जाता है, जिससे शुगर लेवल अचानक 'स्पाइक' कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

करी के पत्ते को हल्के में न लें, जान लें इसके बड़े फायदे

Freepik
Read Now