अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर और घातक समस्या हो सकती है। बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं।
डॉक्टर कहते हैं, समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान देकर इलाज प्राप्त करना जरूरी है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं और अक्सर अन्य सामान्य बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं।
ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम लक्षण है लगातार और सिर में तेज दर्द रहना।
विशेषकर सुबह के समय तेज सिरदर्द होता है और ये बढ़ता जाए तो सावधान हो जाएं।
बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार उल्टी होना भी ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है।
ब्रेन में ट्यूमर के कारण दृष्टि संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। आपके धुंधला दिखने लगता है।
बोलने या समझने में कठिनाई, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन होना भी इसका एक लक्षण माना जाता है।
हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बनाने के क्या तरीके हैं?